Songtexte.com Drucklogo

Maine Dekha Ek Sapna Songtext
von Lata Mangeshkar & Kishore Kumar

Maine Dekha Ek Sapna Songtext

मैंने देखा एक सपना
क्या देखा? बोलो, बोलो ना
बोलो ना, बोलो ना

तब से धड़के दिल कितना
हाए, कितना बोलो, बोलो ना
बोलो ना, बोलो ना

देखा पागल सा इक नौजवाँ तेरी राहों में है
(अच्छा, हाँ)
और तू पागलों की तरह उसकी बाँहों में है

मैंने देखा एक सपना
क्या देखा? बोलो, बोलो ना
बोलो ना, बोलो ना, बोलो ना

तब से धड़के दिल कितना
हाए, कितना बोलो, बोलो ना
बोलो ना, please, बोलो ना

देखा पागल सा इक नौजवाँ तेरी राहों में है
और तू पागलों की तरह उसकी बाँहों में है


वो नौजवाँ खेलता ही रहा तेरे बालों से, बालों से
और तौबा-तौबा, तेरे हाथ थे उसके गालों पे
वो नौजवाँ खेलता ही रहा तेरे बालों से, बालों से
और तौबा-तौबा, तेरे हाथ थे उसके गालों पे

लटें तेरी पड़ी कहीं, आँचल तेरा और कहीं है
हो, आगे भी कुछ देखा था जी, मगर मुझे याद नहीं है
(सुनो, सुनो, सुनो, सुनो, सुनो, सुनो)

मैंने भी देखा एक सपना
हाए, क्या देखा? बोलो ना
बोलो ना, बोलो ना

तब से धड़के दिल कितना
हाए, कितना बोलो, बोलो ना
बोलो ना, बोलो ना

देखा प्यारा सा इक नौजवाँ मेरी राहों में है
(अच्छा, हाँ)
और मेरा रंगीला बदन उसकी बाँहों में है

बिल्कुल तुम्हारी तरह था वो रामा दुहाई रे
किस प्यार से, हाए, थामी थी मेरी कलाई रे
बिल्कुल तुम्हारी तरह था वो रामा दुहाई रे
किस प्यार से, हाए, थामी थी मेरी कलाई रे

हाए, मैंने देखा लटें कहीं, आँचल मेरा और कहीं है
हो, आगे तो कुछ देखा नहीं, इसलिए याद नहीं है


मैंने भी देखा इक सपना
तब से धड़के दिल कितना

अब तो वो ही बस वो ही मेरे इस दिल में बसता है
अच्छा तो फिर आज से दो अलग अपना रस्ता है
है बात ऐसी तो दिल मेरा वापस किए जाओ
इन भोली बातों पे रानी दुआएँ लिए जाओ

हाए, तेरा-मेरा रहा कहाँ, एक हुए दोनों के दिल
हो, जैसे मिले ख़ाबों में, सजन मेरे आ वैसे मिल

हमने देखा एक सपना
हमने देखा एक सपना
हमने देखा एक सपना
हमने देखा एक सपना

Songtext kommentieren

Log dich ein um einen Eintrag zu schreiben.
Schreibe den ersten Kommentar!

Beliebte Songtexte
von Lata Mangeshkar & Kishore Kumar

Quiz
Wer ist auf der Suche nach seinem Vater?

Fans

»Maine Dekha Ek Sapna« gefällt bisher niemandem.